Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मैडम तुसाद म्यूजियम में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

मैडम तुसाद म्यूजियम में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्‍यू मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा.

क्विंट हिंदी
सितारे
Published:
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू 4 मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा
i
प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू 4 मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा
(फोटो: इंस्टाग्राम/प्रियंका चोपड़ा)

advertisement

मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में कई बॉलीवुड सितारों के स्टैच्‍यू लग चुके हैं. अब इस कड़ी में एक्टर प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है. प्रियंका का वैक्स स्टैच्‍यू न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टैच्‍यू की फोटो शेयर की है. प्रियंका का ये स्टैच्‍यू उनके 2016 एमी अवॉर्ड्स में पहने गए रेड गाउन से इंस्पायर्ड है. इस अवॉर्ड शो में प्रियंका ने डिजाइनर जेसन वू का लाल रंग का डिजाइन पहना था.

देसी गर्ल प्रियंका का स्टैच्‍यू अभी न्यूयॉर्क के म्यूजियम में रखा गया है, जल्द ही ये ऑस्ट्रेलिया, एशियाऔर यूके के भी मैडम तुसाद म्यूजियम में भी रखा जाएगा.

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैडम तुसाद में अपना नया वैक्स फिगर देखने के बाद मेरी हालत.'

प्रियंका चोपड़ा से पहले मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, कटरीना कैफ, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित का स्टैच्‍यू लग चुका है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इन फिल्मों में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की तीसरी हॉलीवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने जा रही है. ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाली एक आर्किटेक्ट नैतली पर बेस्ड है. इस रोमांटिक कॉमेडी में रेबेल विल्सन प्रियंका चोपड़ा, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन लीड रोल में हैं.

अमेरिका में ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी, जबकि इंडिया में ये 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. प्रियंका की ये फिल्म इंडिया में थिएटरों में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

प्रियंका जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देंगी. शोनाली बोस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग जारी है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT