Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019जानिए कौन है किचन में बेहतर- दिव्यांका त्रिपाठी या राजीव खंडेलवाल

जानिए कौन है किचन में बेहतर- दिव्यांका त्रिपाठी या राजीव खंडेलवाल

असल जिंदगी में कौन है अच्छा कुक- दिव्यांका या राजीव? 

दीपशिखा
सितारे
Published:
दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल 
i
दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल 
(फोटो: क्विंट हिंदी) 

advertisement

प्रोड्यूसर: दीपशिखा यादव

कैमरा: गौतम शर्मा

वीडियो एडिटर: आशीष मैक्यून

दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल एक बहुत ही प्यारी और टेस्टी सी लव स्टोरी 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में पहली बार एक साथ नजर आये. इस वेब शो में दोनों शेफ के रोल में नजर आ रहे हैं. दिव्यांका ने शेफ नित्या का किरदार निभाया है और राजीव ने शेफ विक्रम का.

जहां दिव्यांका त्रिपाठी यानी शेफ नित्या को एक परफेक्शनिस्ट के तौर पर हर डिश के एक- एक डिटेल पर ध्यान देते हुए दिखाया गया है, वहीं राजीव खंडेलवाल यानी शेफ विक्रम को मनमौजी और हर डिश के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाया गया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दिव्यांका को शो में गुस्सैल और पुराने तरीकों का पालन करते दिखाया गया है और राजीव, दिव्यांका के तरीकों को पुराना बताते हुए कभी भी तारीफ नहीं करता है.

कहानी के मुताबिक, राजीव खंडेलवाल और दिव्यांका त्रिपाठी के कैरक्टेर्स आपस में रिलेशनशिप में होते हैं लेकिन आगे चलकर उनका ब्रेक-अप हो जाता है. और फिर कई सालों बाद, दोनों का एक दूसरे से आमना-सामना होता है जब राजीव (शेफ विक्रम) दिव्यांका (शेफ नित्या) का होटल खरीद लेता है और उसका बॉस बन कर वापस उसकी जिंदगी में आता है.

हमने राजीव खंडेलवाल और दिव्यांका त्रिपाठी से बातचीत की और उन्हें दिया किचन से जुड़ा एक चैलेंज. वीडियो में देखिये कौन कितना जानता है किचन के बारे में.

Zee 5 और Alt Balaji पर ये शो 3 सितंबर से आ रहा है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT