Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Celebs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sonakshi Sinha Birthday: ‘संवार लूं’ से ‘नचन फर्राटे’ तक... सोनाक्षी के हिट गाने

Sonakshi Sinha Birthday: ‘संवार लूं’ से ‘नचन फर्राटे’ तक... सोनाक्षी के हिट गाने

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में कई हिट डांस नंबर्स और रोमांटिक गाने दिए हैं.

क्विंट हिंदी
सितारे
Published:
<div class="paragraphs"><p>सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर उनके हिट गाने</p></div>
i

सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर उनके हिट गाने

(फोटो: सोनाक्षी सिन्हा/इंस्टाग्राम)

advertisement

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं. शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में 'दबंग' में सलमान खान के ऑपोजिट डेब्यू किया था. 'दबंग' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़ दिए. इस फिल्म में शानदार परफॉरमेंस के लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा भी गया.

इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौर' में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद सोनाक्षी की कई फिल्में बड़े पर्दे पर वो कमाल नहीं दिखा पाईं.

लेकिन हाल ही में आई वेब सीरीज 'दहाड़' को फैंस और क्रिटिक्स, दोनों ने पसंद किया. वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर वेब सीरीज 'हीरामंडी' में दिखाई देंगी.

सोनाक्षी को बॉलीवुड में 13 साल हो गए हैं, और इस दौरान उन्होंने कुछ हिट, तो कुछ मिस फिल्में दीं. लेकिन इन फिल्मों में अपने गानों की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रही हैं.

सोनाक्षी के बर्थडे पर एक नजर उनके हिट गानों पर.

1. चोरी किया रे जिया (दबंग)

सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म 'दबंग' का वैसे तो सबसे फेमस गाना 'मुन्नी बदनाम' रहा था, लेकिन सलमान के साथ उनका ये रोमांटिक सॉन्ग भी फैंस को काफी पसंद आया था. सोनू निगम और श्रेया घोषाल की आवाज को लोगों ने खूब पसंद किया था.

2. Dhadhang Dhang (राउडी राठौर)

2012 में आई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'राउडी राठौर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने खूब हिट हुए थे, लेकिन Dhadhang Dhang चार्ट बीट्स पर टॉप पर था.

3. साड़ी के फॉल सा (आर... राजकुमार)

2013 में आई शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर... राजकुमार' फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, लेकिन उनका ये गाना खूब हिट हुआ था.

4. संवार लूं (लुटेरा)

2013 में ही आई विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'लुटेरा' का गाना 'संवार लूं' को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

5. नचन फर्राटे (ऑल इज वेल)

2015 में आई अभिषेक बच्चन और असिन की फिल्म 'ऑल इज वेल' में सोनाक्षी सिन्हा ने आइटम सॉन्ग किया था. इस गाने को मीट ब्रोज और कनिका कपूर ने गाया था.

6. गो गो गोविंदा (OMG)

2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG: ओह माई गॉड!' में सोनाक्षी सिन्हा ने प्रभुदेवा के साथ एक स्पेशल सॉन्ग के लिए परफॉर्म किया था, जो काफी हिट हुआ था, खासकर गोविंदाओं में.

7. तमंचे पर डिस्को (बुलेट राजा)

2013 में आई सैफ अली खान, विद्युत जामवाल और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'बुलेट राजा' का गाना 'तमंचे पर डिस्को' पार्टियों में खूब हिट हुआ था.

8. हर किसी को नहीं मिलता (बॉस)

2013 में आई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बॉस' का ये गाना काफी पसंद किया गया था. इसे अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया था.

9. कोका (खानदानी शफाखाना)

2019 में आई सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का गाना 'कोका' भी खूब हिट हुआ था.

10. आज मूड इश्कोहॉलिक है

इस गाने से सोनाक्षी सिन्हा ने सिंगिंग में डेब्यू किया था. इस गाने को उन्होंने मीट ब्रोज के साथ मिलकर गाया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT