Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cinema Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हम तोहरा धोखा काहे देब...अब भोजपुरी में आया जेम्स बॉन्ड का ट्रेलर 

हम तोहरा धोखा काहे देब...अब भोजपुरी में आया जेम्स बॉन्ड का ट्रेलर 

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज

क्विंट हिंदी
सिनेमा
Published:
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज
i
जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज
(फोटो: यूट्यूब स्क्रीनशॉट)

advertisement

‘हम तोहरा धोखा काहे देब?’
‘सबके सीना में राज दबल होखेला, तोहरा अब तक पता ना चल पाई...’

इसी डायलॉग के साथ शुरू होता है जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का भोजपुरी ट्रेलर. फिल्ममेकर्स बॉन्ड की अगली फिल्म को भारत में हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, इसलिए 'नो टाइम टू डाई' के ट्रेलर को कुल 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया है. भोजपुरी और हिंदी के अलावा, फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलायलम, बंगाली, पंजाबी, मराठी और गुजराती में भी देखा जा सकता है.

ट्रेलर हालांकि 10 भाषाओं में रिलीज किया गया है, लेकिन फिल्म सिर्फ पांच भाषाओं में रिलीज होगी.

देखिए ट्रेलर से कुछ खास डायलॉग्स, भोजपुरी में:

कहां बा 007?

हमरा के मदद करबा दोस्त? तोहरा सिवाय कहुअ के भरोसा नइखे.

दुनिया आगे बढ़ चुकल बा कमांडर बॉन्ड.

तू 00 बाड़ू?

अपना काम से काम रख. हमरा काम में टांग अड़इलय, तो चल न पइबे.

हमरा लागल तोहरा के आपस में जमीं.

तू अपन देश खातिर बहुत ज्यादा अहमितय रखेला.

जेम्स, ओकरा खातिर तू अपन सब कुछ खो देलका. जब ओकर राज बाहिर आई न, तो तू कहीं का न रहबा.

तू ना जानेला ई का बा?

जेम्स बॉन्ड! दबंग हत्यारा, कातिलाना इतिहास बा.

इतिहास खुद के खुदा समझे वालन पर रहम ना खाला.

'नो टाइम टू डाई' में डेनियल क्रेग और रामी मलिक ने लीड रोल निभाया है. फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ग्लोबल थियेटर मार्केट पर कोरोनावायरस के कहर के चलते इसे नवंबर तक पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म अब अमेरिका में 25 नवंबर और यूके में 12 नवंबर को रिलीज होगी. भारत में फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT