Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Cinema Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फिर आंख मार रही हैं प्रिया प्रकाश, इस बार क्रिकेटर को किया घायल

फिर आंख मार रही हैं प्रिया प्रकाश, इस बार क्रिकेटर को किया घायल

प्रिया ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

क्विंट हिंदी
सिनेमा
Updated:
प्रिया प्रकाश का एक ऐड आया है, जिसमें वो आंख मार रही हैं
i
प्रिया प्रकाश का एक ऐड आया है, जिसमें वो आंख मार रही हैं
(फोटो: YouTube screen grab)

advertisement

प्रिया प्रकाश एक बार फिर आंख मारकर सुर्खियों में हैं. प्रिया प्रकाश का एक ऐड आया है, जिसमें वो चीयर लीडर बनकर एक क्रिकेटर को आंख मार रही हैं. प्रिया ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इस ऐड में प्रिया प्रकाश चियर लीडर की ड्रेस में बैठी नजर आ रही हैं. प्रिया चॉकलेट खा रही हैं, तभी उनके पास बॉल आती है और एक क्रिकेटर उनसे बॉल मांगता है, वो ऐटिट्यूड के साथ कहती हैं मैं फेंकी हुई बॉल नहीं उठाती.

(फोटो: इंस्टाग्राम)
प्रिया प्रकाश वो नाम जिसकी एक मुस्कान के लाखों लोग दीवाने बन गए. उसकी कजरारी आंखों ने एक इशारा क्या किया, लाखों लोग उसकी नजरों के तीर से घायल हो गए. पूरे देश में उसकी दीवानगी का ये आलम रहा कि लोग सब काम छोड़कर उसकी मस्त-मस्त आंखों में गुम हो गए.  

एक गाने की 26 मिनट की क्लिप ने प्रिया प्रकाश को सोशल मीडिया की सनसनी बना दिया था. वेलेंटाइन डे के कुछ दिन पहले रिलीज हुए एक 26 सेकेंड के क्लिप से प्रिया नेशनल क्रश बन गईं थी. फिल्म ओरू अदार लव के इस वीडियो ने प्रिया को रातोंरात स्टार बना दिया था.

क्लासरुम में बैठी प्रिया जब अपनी नजरों से इशारे करती है, तो उसकी अदा पर हर कोई फिदा हो जाता है. वो लड़की जिसका किसी ने नाम तक नहीं सुना था, अचानक सोशल मीडिया पर एक सेलेब्रिटी बन गई. खुद प्रिया ने भी नहीं सोचा होगा कि उसका एक इशारा उसे रातोंरात इतना मशहूर कर देगा.

आईपीएल के सीजन में एक बार फिर प्रिया प्रकाश का नया वीडियो सामने आया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी देखें-

BREAKING: प्रिया प्रकाश के नैन मटक्के के पीछे पाकिस्तान की साजिश!

ये भी पढ़ें -

फिर मुश्किल में प्रिया प्रकाश, आंख मारने पर SC में दायर हुई याचिका

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Apr 2018,01:23 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT