Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फरहान-शिबानी की शादी में थिरके ऋतिक रोशन, आपने वीडियो देखा क्या ?

फरहान-शिबानी की शादी में थिरके ऋतिक रोशन, आपने वीडियो देखा क्या ?

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शनिवार को खंडाला में शादी के बंधन में बंध गए

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Updated:
<div class="paragraphs"><p>क्या आपने ऋतिक रोशन को फरहान और शिबानी के साथ उनकी शादी में नाचते हुए देखा ?</p></div>
i

क्या आपने ऋतिक रोशन को फरहान और शिबानी के साथ उनकी शादी में नाचते हुए देखा ?

(फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

advertisement

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी का डांस वीडियो वायरल हो गया है. उनमें से एक में फरहान और शिबानी को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म दिल चाहता है के टाइटल ट्रैक पर डांस करते देखा जा सकता है. क्लिप में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को उनकी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) के साथ ट्रैक पर थिरकते हुए भी देखा जा सकता है.

फरहान और शिबानी शनिवार 20 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला हाउस में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी में ऋतिक, रिया चक्रवर्ती, शंकर महादेवन, रितेश सिधवानी, अनुषा दांडेकर, अमृता अरोड़ा सहित अन्य लोग शामिल हुए.

ऋतिक रोशन को फरहान अख्तर के साथ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के मशहूर सॉन्ग संयोरीटा (Senorita) पर भी डांस करते देखा गया. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन ने अभय देयोल के साथ इस गाने को किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 Feb 2022,04:15 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT