Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019झारखंड में Manoj Bajpayee के फिल्म की शूटिंग, CRPF के जवानों से की मुलाकात

झारखंड में Manoj Bajpayee के फिल्म की शूटिंग, CRPF के जवानों से की मुलाकात

मनोज का पहली बार गुआ पहुंचने पर CRPF झारखंड सेक्टर के आईजी राजीव सिंह ने स्वागत किया

IANS
एंटरटेनमेंट
Published:
<div class="paragraphs"><p>मनोज बाजपेयी ने झारखंड में सीआरपीएफ के 200 जवानों से की मुलाकात</p></div>
i

मनोज बाजपेयी ने झारखंड में सीआरपीएफ के 200 जवानों से की मुलाकात

null

advertisement

फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड में मौजूद हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर वाहां का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर जवानों के साथ नजर आ रहे हैं।

मनोज का पहली बार गुआ पहुंचने पर सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी राजीव सिंह ने स्वागत किया।

एक्टर ने यहां पर 200 जवानों को संबोधित किया और जवानों के साथ एक संवाद सत्र किया। इस सबके बाद आईजी और उनके परिवार द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, मैं आभार व्यक्त करता हूं कि सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर और आईजी राजीव सिंह का रांची ने मेरा स्वागत बहुत ही अच्छे से किया। यहां पर जवानों के साथ बातचीत करने में बहुत अच्छा समय बीता। अब टीम बाकी दृश्यों की शूटिंग के लिए बारबिल ओडिशा झारखंड सीमा पर जाएंगी।

सैनिकों ने मनोज की बात सुनकर आनंद लिया और संघर्षों के बारे में सवाल पूछा और पूरी तरह से असफलता के समय भी खुद को कैसे प्रेरित रखा जाए इस बारें में बात की।

काम को लेकर बात करें तो मनोज की कई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनमें थ्रिलर ड्रामा जोरम, देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित और गुलमोहर शामिल हैं।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT