Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेसेंटर होंगी दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेसेंटर होंगी दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Oscars 2023: अभिनेत्री ने हैशटैग ऑस्कर और ऑस्कर 95 के साथ ऑस्कर 2023 प्रेसेंटर की एक लिस्ट भी शेयर की.

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Published:
<div class="paragraphs"><p>ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेसेंटर होंगी दीपिका पादुकोण.</p></div>
i

ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेसेंटर होंगी दीपिका पादुकोण.

(फोटो: इंस्टाग्राम)

advertisement

2023 ऑस्कर के लिए प्रेसेंटर की पहली लिस्ट की घोषणा की गई है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी नाम शामिल है. इस बात की जानकारी दीपिका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी.

ऑस्कर प्रस्तुत करने वालों में रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, ज़ो सलदाना और डोनी येन का नाम शामिल है.

अभिनेत्री ने हैशटैग ऑस्कर और ऑस्कर 95 के साथ ऑस्कर 2023 प्रेसेंटर्स की एक लिस्ट भी शेयर की. इससे पहले नवंबर में अकादमी ने घोषणा की कि जिमी किममेल तीसरी बार समारोह की मेजबानी करेंगे.

अकादमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने बताया, "हमें ऐसा लगा कि हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो निश्चित रूप से शो को संभाल सके." बता दें कि  ऑस्कर का 95 वें समारोह 12 मार्च ईएसटी के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT