Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘मेरी पत्नी हिंदू है..’, करवाचौथ पर प्रियंका के लिए इमोशनल हुए निक

‘मेरी पत्नी हिंदू है..’, करवाचौथ पर प्रियंका के लिए इमोशनल हुए निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2018 में दिसंबर में हुई थी.

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Published:
प्रियंका-निक का पहला करवाचौथ
i
प्रियंका-निक का पहला करवाचौथ
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भले ही शादी के लिए विदेशी दूल्हा चुना हो, लेकिन वो अपने सारे रिति-रिवाज निभाती हैं. सांत समुंदर पार भी प्रियंका चोपड़ा ने 17 अक्टूबर को करवाचौथ मनाया और अपने पति निक के लिए व्रत रखा. इस मौके पर निक ने प्रियंका के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा-

मेरी पत्नी भारतीय है, वो हिंदू है वो कई चीजों में असाधारण है. उसने मुझे अपने कल्चर के बारे में बुहत सी बातें बताईं. मैं उससे बहुत प्यार करता है और उसकी सराहना करता हूं. आप सभी को हैप्पी करवाचौथ.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2018 में दिसंबर में हुई थी, दोनों ने उदयपुर के उम्मैद पैलेस में धूमधाम से शादी की थी. निक ने अपने पूरे हिंदू रिति-रिवाजों को अपनाते हुए शादी की थी. शादी के बाद प्रियंका भले ही अमेरिका में रहती हैं, लेकिन वो अपने त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाती हैं.

निक और प्रियंका की केमिस्ट्री भी जबरदस्त है, दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं. कोई इवेंट हो या छुट्टियां दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आता है. प्रियंका की हालिया रिलीज फिल्म ‘द स्काई ईज पिंक’ पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. निक को भी प्रियंका की ये फिल्म काफी पसंद आई थी. प्रियंका कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं, कि निक ने जब पहली बार ये फिल्म देखी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए.

ये भी पढ़ें- प्रियंका से अनुष्का तक,बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रखा करवाचौथ-5 तस्वीरें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT