Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका नहीं रहीं बरेली की वोटर, मां बोली- शहर से दिल का रिश्ता

प्रियंका नहीं रहीं बरेली की वोटर, मां बोली- शहर से दिल का रिश्ता

शिकायत पर वोटिंग लिस्ट से हटाया गया प्रियंका चोपड़ा और उसकी मां का नाम

द क्विंट
एंटरटेनमेंट
Published:
मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा
i
मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा
(फोटोः TWITTER)

advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब बरेली की वोटर नहीं रहीं. यूपी निकाय चुनाव से पहले जारी वोटर लिस्ट में प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम गायब है. जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने दोनों के बरेली छोड़कर मुंबई में बस जाने की वजह से नाम काटा है.

बरेली नगर निगम की वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर जब प्रियंका की मां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी वोटर लिस्ट से उनका नाम भले ही कट जाए लेकिन बरेली से उनका दिल का रिश्ता कभी नहीं टूटेगा.

बरेली से हमारा दिल का रिश्ता

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने टेलीफोन पर समाचार एजेंसी भाषा से बातचीत में कहा,

‘बरेली से हमारा रिश्ता दिल का रिश्ता है... वोटर लिस्ट से नाम कट जाने से यह रिश्ता नहीं टूटेगा. बरेली में मेरा घर तो अभी बरकरार है. यह शहर मेरे परिवार की कर्मस्थली रहा है. मेरा पूरा परिवार बरेली का था, है और हमेशा रहेगा.’

उन्होंने बताया कि प्रियंका के पिता डॉक्टर कर्नल अशोक चोपड़ा ने साल 2012 में प्रशासन को वोटर लिस्ट से नाम काटने के संदर्भ में पत्र लिखा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का अब देहान्त हो चुका है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बरेली में बीता प्रियंका का बचपन

मधु ने बताया कि इस शहर में रहकर प्रियंका ने ऊंचाइयों को छुआ. उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़े. प्रियंका की शिक्षा भी बरेली के आर्मी स्कूल में हुई. प्रियंका समेत पूरा परिवार बरेली को याद करता है. इस शहर में अपना बचपन गुजारने वाली प्रियंका अकसर बरेली का जिक्र करती हैं.

मालूम हो कि बरेली से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा बरेली के कुंवरपुर स्थित अपना मकान छोड़कर पिछले करीब 17 साल से मुम्बई में रह रहीं हैं.

शिकायत पर काटा गया वोटर लिस्ट से नाम

बरेली के जसौली मुहल्ले के निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रशासन ने बूथ स्तरीय अधिकारी से जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रियंका और उनकी मां के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे.

प्रियंका और उनकी मां का नाम नगर निगम बरेली वार्ड 56 की मतदाता सूची भाग संख्या 473 मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल जसौली की मतदाता सूची में दर्ज था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT