Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लंदन से लौटीं सोनम कपूर, खुद को आइसोलेशन में रखा

लंदन से लौटीं सोनम कपूर, खुद को आइसोलेशन में रखा

सोनम ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं.

क्विंट हिंदी
एंटरटेनमेंट
Updated:
सोनम लंदन से लौटी
i
सोनम लंदन से लौटी
फोटो: ट्टिटर)

advertisement

पूरी दुनिया में कोरानावायरस ने कोहराम मचा रखा है, आम लोग हो या बॉलीवुड स्टार्स सब लोग इस वायरस से डरे हुए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी ऐसे वक्त में लंदन से भारत लौट आई हैं और खुद को आइसोलेशन में रखा है. सोनम ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं.

सोनम इस वीडियो में कह रही हैं कि वो अपने पति के साथ भारत लौट रही हैं.

सोनम कपूर ने भारत आने के बाद खुद को आइसोलेशन में रखा है.

देश भर में कोरोनावायरस के 147 मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में COVID19 मामलों की कुल संख्या 147 हो गई है - जिसमें 122 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं. (18.03.2020 को सुबह 09:00 बजे तक) . 13 लोगों की रिकवरी हो चुकी है.

सुरेश प्रभु ने खुद को आइसोलेट कर लिया है

मोदी सरकार में मंत्री रह चुके सीनियर बीजेपी नेता सुरेश प्रभु ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. प्रभु अपने घर पर हैं और अगले 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे. हालांकि उनका टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन वह सावधानी बरतते हुए आइसोलेशन में रहेंगे. प्रभु दूसरी शेरपा मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए 10 मार्च को सऊदी अरब गए थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 18 Mar 2020,11:52 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT