Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tv Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई रुना शाह, क्विट किया

KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई रुना शाह, क्विट किया

KBC 12: 25 लाख रूपये लेकर उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला किया.

क्विंट हिंदी
टीवी
Published:
KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई रुना शाह, क्विट किया
i
KBC 12: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई रुना शाह, क्विट किया
null

advertisement

KBC 12 contestant Runa Saha: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kaun Banega Crorepati-12) के शुक्रवार एपिसोड की शुरुआत रुना शाह से हुई. शानदार गेम खेलते हुए रुना शाह 50 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाई और 25 लाख रूपये लेकर उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला किया. रुना शाह से जो 50 लाख का जो सवाल पूछा गया था वह था.

इनमें से किसने 19वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?

  • A. बीरबल साहनी
  • B. कार्ल लिनेअस
  • C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम
  • D. अल्फ्रेड विडहम लशिंगटन

सही जवाब था C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बता दें कि 20 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कोई कंटेस्टेंट बिना फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेले हॉट सीट पर पहुंचा हो. दरअसल, पश्चिम बंगाल से आईं कंटेस्टेंट रूना साहा लगातार दो बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने से चूक गईं. लाख कोशिश के बाद जब वह जीत नहीं सकीं तो वह भावुक होकर रोने लगीं. रूना साहा को बिग बी से देखा नहीं गया.

उन्होंने रूना को सेट पर बुलाया अमिताभ द्वारा रूना को हॉटसीट पर बुलाए जाने को लेकर वह काफी इमोशनल हो गई. वहीं कुर्सी पर बैठने के बाद रूना जोर-जोर से रोनी लगीं. रूना साहा को अपने सामने रोता देखकर बिग बी ने उन्हें समझाया और टिश्यू पेपर देते हुए कहा कि ये वक्त रोने का नहीं है बल्कि शांत होकर समझदारी से खेलने का है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT