Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Tv Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019KBC 12: 25 लाख के इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई श्रुति सिंह 

KBC 12: 25 लाख के इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई श्रुति सिंह 

KBC 12: श्रुति ने कई ऐसे सवालों पर भी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जिनके जवाब उन्हें पता थे.

क्विंट हिंदी
टीवी
Published:
KBC 12: 25 लाख के इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई श्रुति सिंह
i
KBC 12: 25 लाख के इस प्रश्न का जवाब नहीं दे पाई श्रुति सिंह
(फोटो: Harsh Sahani/The Quint) 

advertisement

KBC 12 contestant Shruti Singh: टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kaun Banega Crorepati-12) के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत सोमवार की रोलओवर कंटेस्टेंट श्रुति सिंह के साथ हुई.

श्रुति वलसाड, गुजरात में एक असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. उन्होंने बहुत समझदारी से खेलते हुए 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीत ली. श्रुति ने कई ऐसे सवालों पर भी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया जिनके जवाब उन्हें पता थे.

श्रुति और अमिताभ बच्चन की मजेदार बातचीत हुई. लेकिन श्रुति 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं. इस सवाल तक आते-आते उनकी सभी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थीं और उन्हें सवाल का जवाब नहीं पता था. अंत में उन्होंने क्विट करने का फैसला किया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

श्रुति सिंह से 25 लाख का जो सवाल पूछा गया था वह था.

एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

  • A. गीता फोगाट
  • B. विनेश फोगाट
  • C. बबीता फोगाट
  • D. साक्षी मलिक

इसका सही जवाब था- विनेश फोगाट

बता दें कि श्रुति हर सवाल के स्क्रीन पर आने के बाद वह खुद से डिस्कस करती थीं. बिग बी ने श्रुति से कहा आप सवाल सामने आने का बाद खुस से बात करने लगती हैं. बिग बी कहते हैं, मैं अब सवाल पूछूंगा और फिर आपको खुद से बात करते हुए देखूंगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT