Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Entertainment Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019विनोद खन्ना की सेहत में सुधार, बेटे अक्षय खन्ना ने दी जानकारी

विनोद खन्ना की सेहत में सुधार, बेटे अक्षय खन्ना ने दी जानकारी

अभिनेता विनोद खन्ना 31 मार्च से डिहाइड्रेशन की वजह से मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हैं

द क्विंट
एंटरटेनमेंट
Published:
(फोटो: ट्विटर)
i
(फोटो: ट्विटर)
null

advertisement

दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के सेहत के बारे में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच एक ऑनलाइन पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद खन्ना के बड़े बेटे अक्षय खन्ना ने कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

बता दें कि पिछले दिनों विनोद खन्ना की एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में विनोद खन्ना बेहद कमजोर और बीमार दिख रहे हैं. तस्वीर के लीक होने के बाद से ही विनोद खन्ना की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

विनोद खन्ना 31 मार्च से डिहाइड्रेशन की वजह से मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स में विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर होने की खबरें आईं थी. लेकिन हॉस्पिटल ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण ही भर्ती किया गया है.

अब ऑनलाइन पोर्टल स्पॉटबॉय के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने मैसेज कर अपने पिता के सेहत में सुधार की जानकारी दी है.

रविवार को हॉस्पिटल ने भी मेडिकल बुलेटिन जारी कर ये जानकारी दी कि विनोद खन्ना अब ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

आपको बता दें कि विनोद खन्ना साल 2015 में शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले में अाखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT