मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019सेब के साथ कहीं आप लाखों बैक्टीरिया तो नहीं निगल रहे?

सेब के साथ कहीं आप लाखों बैक्टीरिया तो नहीं निगल रहे?

जानिए ये बैक्टीरिया हानिकारक होते हैं या फायदेमंद.

आईएएनएस
फिट
Updated:
जानिए ये बैक्टीरिया हानिकारक होते हैं या फायदेमंद
i
जानिए ये बैक्टीरिया हानिकारक होते हैं या फायदेमंद
(फोटो: iStock)

advertisement

अगली बार जब आप सेब खाएं तो ये याद रखिए कि आप करीब 10 करोड़ बैक्टीरिया निगलने जा रहे हैं और ये बैक्टीरिया हानिकारक या लाभदायक हैं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेब की पैदावार किस तरह से हुई है.

रिसर्चर्स का कहना है कि सेब में ज्यादातर बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं, लेकिन ये इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का सेब खाते हैं या सेब ऑर्गेनिक है. उनका कहना है कि जैविक रूप से उगाए गए सेब में परंपरागत रूप से उगाए गए सेब के मुकाबले कई तरह के और संतुलित बैक्टीरिया होते हैं, जो उसे हेल्दी और टेस्टी बनाते हैं.

ऑस्ट्रिया के ग्रेज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर गैबरियल बर्ग ने बताया,

“बैक्टीरिया, फंगी और वायरस खाने के जरिए हमारी आंतों में पहुंचते हैं. भोजन पकाने के दौरान इनमें अधिकतर मारे जाते हैं, इसलिए फल और कच्ची सब्जियां विशेष तौर पर आंतों में बैक्टीरिया के महत्वपूर्ण स्रोत हैं.”

Frontiers in Microbiology जर्नल में पब्लिश स्टडी में परंपरागत रूप से भंडारित और खरीदे गए सेबों और ताजा ऑर्गेनिक सेबों के बीच बैक्टीरिया की तुलना की गई.

स्टेम, पील, गुदा, बीज और कैलिक्स (पुंजदल), जहां फूल होता है, का अलग से विश्लेषण किया गया. कुल मिलाकर ये पाया गया कि परंपरागत और ऑर्गेनिक दोनों सेबों में बैक्टीरिया की संख्या समान थी.

बेग ने बताया, "हर सेब के घटकों को औसत रूप से एक साथ रखने पर, हमने अनुमान लगाया कि 240 ग्राम सेब में करीब 10 करोड़ बैक्टीरिया हैं."

अधिकांश बैक्टीरिया बीज में पाए गए और बाकी के अधिकतर फ्लेश में थे.

इसलिए अगर आप बीज कोष को हटा दें तो आपके खाने में बैक्टीरिया की संख्या में 1 करोड़ तक की कमी आ जाएगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्या ये बैक्टीरिया आपके लिए अच्छे हैं?

बेग ने व्याख्या करते हुए कहा, "ताजा और जैविक रूप से प्रबंधित सेबों में परंपरागत रूप से प्रबंधित सेबों की तुलना में महत्वपूर्ण रूप से अधिक विविधता, सम और विशिष्ट बैक्टीरिया का समुदाय पाया जाता है."

बैक्टीरिया का विशिष्ट समूह, जो स्वास्थ्य पर संभावित रूप से असर डालने के लिए जाने जाते हैं, का भी मूल्यांकन जैविक सेब के पक्ष में किया गया.

शोधकर्ताओं का कहना है कि रोग पैदा करने के लिए जाने जाने वाले बैक्टीरियों का समूह 'इसचेरिचिया-शिंगेला' परंपरागत सेबों के नमूनों में पाया गया लेकिन जैविक सेबों में इसकी उपस्थिति नहीं थी."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 24 Jul 2019,09:30 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT