मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019साल के पहले दिन दुनिया भर में 395,000 बच्चों का जन्म,भारत सबसे आगे

साल के पहले दिन दुनिया भर में 395,000 बच्चों का जन्म,भारत सबसे आगे

साल के पहले दिन भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है.

भाषा
फिट
Published:
भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है.
i
भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है.
(फोटो:iStock)

advertisement

यूनिसेफ के मुताबिक नए साल के पहले दिन दुनिया भर में करीब 3,95,000 बच्चों का जन्म हुआ. भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है, जो कि दुनिया के दूसरे देशों में जन्म लिए बच्चों के मुकाबले सबसे अधिक है.

ऐसा माना जा रहा है कि कैलेंडर में 2019 की शुरूआत में दुनिया भर में 3,95,072 बच्चों का जन्म हुआ. ऐसा अनुमान है कि इनमें से आधे से ज्यादा बच्चे भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका और बांग्लादेश सहित आठ देशों में जन्मे हैं.

भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है.

वहीं इसके बाद चीन में 44, 940 बच्चे, नाइजीरिया में 25,685 बच्चे, पाकिस्तान में 15,112 बच्चे, इंडोनेशिया में 13, 256 बच्चे, अमेरिका में 11,086 बच्चे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 10,053 बच्चे और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों का जन्म हुआ.

नया साल आते ही सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ, जबकि सबसे आखिर में अमेरिका में बच्चों के जन्म हुए.

यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स इमरजेंसी फंड (UNICEF) ने सभी देशों से हर नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT