भारत में कोरोनावायरस डिजीज-2019 (COVID-19) के कुल कन्फर्म मामलों की संख्या 5 हजार के पार जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 8 अप्रैल की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इसके कुल 5194 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

मंत्रालय के मुताबिक 401 लोग COVID-19 से ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा एक माइग्रेटेड पेशेंट भी है. 149 लोगों की जान जा चुकी है और इस तरह देश में COVID-19 के 4643 एक्टिव केस हैं.

COVID-19: जानिए किस राज्य में कितने मामले, कितने लोग ठीक हुए

आंध्र प्रदेश 305 (ठीक 1, मौत 4)

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 10

अरुणाचल प्रदेश 1

असम 27

बिहार 38 (मौत 1)

चंडीगढ़ 18 (ठीक 7)

छत्तीसगढ़ 10 (ठीक 9)

दिल्ली 576 (ठीक 21, मौत 9)

गोवा 7

गुजरात 165 (ठीक 25, मौत 13)

हरियाणा 147 (ठीक 28, मौत 3)

हिमाचल प्रदेश 18 (ठीक 2, मौत 1)

जम्मू-कश्मीर 116 (ठीक 4, मौत 2)

झारखंड 4

कर्नाटक 175 (ठीक 25, मौत 4)

केरल 336 (ठीक 70, मौत 2)

लद्दाख 14 (ठीक 10)

मध्य प्रदेश 229 (मौत 13)

महाराष्ट्र 1018 (ठीक 79, मौत 64)

मणिपुर 2

मिजोरम 1

ओडिशा 42 (ठीक 2, मौत 1)

पुडुचेरी 5 (ठीक 1)

पंजाब 91 (ठीक 4, मौत 7)

राजस्थान 328 (ठीक 21, मौत 3)

तमिलनाडु 690 (ठीक 19, मौत 7)

तेलंगाना 364 (ठीक 35, मौत 7)

त्रिपुरा 1

उत्तराखंड 31 (ठीक 5)

उत्तर प्रदेश 326 (ठीक 21, मौत 3)

पश्चिम बंगाल 99 (ठीक 13, मौत 5)

  • कुल मामले 5194
  • एक्टिव केस 4643
  • ठीक/माइग्रेटेड 402
  • मौत 149
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

COVID-19: महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1018 मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें 79 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 लोगों की जान जा चुकी है. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 690 मामले सामने आए हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 08 Apr 2020,10:53 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT