मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Nobel Prize 2019: इन तीन वैज्ञानिकों के नाम मेडिसिन का नोबेल

Nobel Prize 2019: इन तीन वैज्ञानिकों के नाम मेडिसिन का नोबेल

तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिलेगा.

आईएएनएस
फिट
Updated:
चिकित्सा का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को
i
चिकित्सा का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को
(फोटो: ट्विटर/@NobelPrize)

advertisement

तीन वैज्ञानिकों विलियम जी. केलिन, ग्रेग एल. सेमेंजा और पीटर. जे. रैटक्लिफ को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल एसेंबली ने घोषणा की है कि तीनों वैज्ञानिकों को इस बात की खोज के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है कि कोशिकाएं ऑक्सीजन की उपलब्धता को कैसे पहचान लेती हैं और खुद को उसके अनुरूप ढाल लेती हैं.

अपनी खोज के जरिए वे इस बात को समझने में सक्षम हुए हैं कि ऑक्सीजन का स्तर किस तरह कोशिका चयापचय और शारीरिक क्रियाप्रणाली को प्रभावित करता है.

संस्थान के अनुसार, इन वैज्ञानिकों की खोजों से एनीमिया, कैंसर और दूसरी बीमारियों से लड़ने की नई रणनीति विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.

न्यूयॉर्क में 1957 में पैदा हुए केलिन आंतरिक चिकित्सा और ऑन्कोलॉजी में विशेषज्ञ हैं.

सेमेंजा भी न्यूयॉर्क में 1955 में पैदा हुए थे और वह एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं.

रैटक्लिफ का जन्म 1954 में लंकाशायर में हुआ था और वह नेफ्रोलॉजी में विशेषज्ञ हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तीनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम के कोंसर्थस में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. इसी दिन पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है. इसी मौके पर ओस्लो सिटी हॉल में नोबेल का शांति पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा.

सभी पुरस्कारों में एक नकद पुरस्कार शामिल है, जो इस साल 90 लाख स्वीडिश क्रोनोर (912,000 डॉलर) है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 08 Oct 2019,09:46 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT