Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में भारत को झटका, पहले ही राउंड में बाहर हुए विकास

ओलंपिक : पहले ही दौर में हारे विकास
IANS
अभी - अभी
Published:

भारत के दिग्गज मुक्केबाज विकास कृष्ण को टोक्यो ओलंपिक के वेल्टरवेट कटेगरी के अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुके 29 साल के विकास का सामना राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मेजबान जापान के मेनसाल ओकीजावा से था। विकास यह मुकाबला 5-0 से हार गए।

मेनसाल ने तीनों राउंड में पाचों जजेज से 10-10 अंक बटोरे जबकि एशियाई खेलों में स्वर्ण जीत चुके विकास एक मौके पर भी किसी भी जज से इतने अंक नहीं हासिल कर सके।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

SCROLL FOR NEXT