Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ipl t20  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रविंद्र जडेजा चोट के कारण IPL 2022 से बाहर, CSK ने जारी किया बयान

रविंद्र जडेजा चोट के कारण IPL 2022 से बाहर, CSK ने जारी किया बयान

Ravindra Jadeja से पहले चोट के कारण चेन्नई के दीपक चाहर बाहर हो गए थे

क्विंट हिंदी
IPL 2024
Updated:
<div class="paragraphs"><p>रविंद्र जडेजा चोट के कारण IPL 2022 से बाहर,  CSK ने जारी किया बयान</p></div>
i

रविंद्र जडेजा चोट के कारण IPL 2022 से बाहर, CSK ने जारी किया बयान

Photo- Twitter

advertisement

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार शाम को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टी की है. जडेजा को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चोट लगी थी, जिनके बाद उनके खेलने पर संशय बरकरार था.

चेन्नई ने बयान जारी कर कहा कि 'रविंद्र जडेजा पसली में लगी चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उपलब्ध नहीं थे. वह अभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं, इसी के कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर जडेजा को किया अनफॉलो

कुछ मीडिया रिपोर्टस बता रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर रविंद्र जडेजा को अनफॉलो कर दिया है. ऐसी अटकलें तेज हो गई है कि रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ सकते हैं. हालांकि, इस बाबत अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है. इससे पहले IPL 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को रविन्द्र जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में 6 हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी को फिर से टीम का कप्तान बनाया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 May 2022,09:47 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT