advertisement
IPL 2024 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन का 31वां मैच आज खेला गया. आज मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जिसमें कोलकाता ने 224 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में RR ने KKR को 2 विकेट से हराया.
आईपीएल मैच के बाद सभी की निगाहें दो जगह होती हैं पहली अंक तालिक (Points Table) पर और दूसरी ऑरेंज कैप (Orange Cap) और पर्पल कैप (Purple Cap) पर होती हैं. बता दें हर सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है. वहीं, सबसे पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता हैं.
अंक तालिका की बात करें तो आईपीएल 2024 अंक तालिका के जरिए आप पता कर सकते हैं अभी किस टीम के कितने अंक हैं और वह अंक तालिका में किस नंबर पर है. इसके अलावा किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते, किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच हारे, किस टीम का नेट रनरेट बेहतर है, यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.
TEAM | P | W | L | NR | NRR | PTS |
---|---|---|---|---|---|---|
RR | 7 | 6 | 1 | 0 | 0.677 | 10 |
KKR | 6 | 4 | 2 | 0 | 1.399 | 8 |
CSK | 6 | 4 | 2 | 0 | 0.726 | 8 |
SRH | 6 | 4 | 2 | 0 | 0.502 | 8 |
LSG | 6 | 3 | 3 | 0 | 0.038 | 6 |
GT | 6 | 3 | 3 | 0 | -0.637 | 6 |
PBKS | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.218 | 4 |
MI | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.234 | 4 |
DC | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.975 | 4 |
RCB | 7 | 1 | 6 | 0 | -1.185 | 2 |
आईपीएल 2024 अंक तालिका में हर टीम को जीत के लिए दो पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने पर टीम को कोई भी पॉइंट नहीं मिलेगा. वहीं मैच किसी कारण से रद्द होता है, तो ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा. पॉइंट टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करेंगी, जबकि बाकी छह टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन आज 22 मार्च 2024 से शुरु हो रहा हैं. पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) बीच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शामिल हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)