Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ipl t20  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, IPL 2022 में तीसरा गोल्डन डक

Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, IPL 2022 में तीसरा गोल्डन डक

RCB के पूर्व कप्तान Virat Kohli एक बार फिर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए हैं.

क्विंट हिंदी
IPL 2024
Published:
<div class="paragraphs"><p>Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, IPL 2022 में तीसरा गोल्डन डक</p></div>
i

Virat Kohli का खराब फॉर्म जारी, IPL 2022 में तीसरा गोल्डन डक

(Photo- BCCI)

advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. इस स्टार बल्लेबाज के फैंस हैरान हैं क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 संस्करण में यह विराट खोली का तीसरा गोल्डन डक है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ RCB के खिलाफ आज के मुकाबले में विराट कोहली अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.

जगदीश सुचिथ ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली को केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया है पवेलियन भेज दिया.

33 वर्षीय विराट कोहली आईपीएल के 2022 संस्करण में आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे हैं. दिल्ली में जन्मे इस बल्लेबाज ने 12 मैचों में 19.63 की औसत और 111.34 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं. इससे पहले इस सीजन हैदराबाद और लखनऊ के खिलाफ कोहली गोल्डन डक हुए हैं.

आईपीएल में विराट कोहली गोल्डन डक

  • MI के खिलाफ 2008 में (गेंदबाज आशीष नेहरा)

  • पंजाब के खिलाफ 2014 में (गेंदबाज संदीप शर्मा)

  • कोलकाता के खिलाफ 2017 में (गेंदबाज नाथन कूल्टर-नाइल)

  • मुंबई के खिलाफ 2022 में (गेंदबाज दुष्मंत चमीरा)

  • हैदराबाद के खिलाफ 2022 में (गेंदबाज मार्को जेनसन)

  • हैदराबाद के खिलाफ 2022 में (गेंदबाज जगदीश सुचिथ)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT