Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BPSC Result 2023 Date: BPSC हेडमास्टर परीक्षा का रिजल्ट इस दिन हो सकता जारी

BPSC Result 2023 Date: BPSC हेडमास्टर परीक्षा का रिजल्ट इस दिन हो सकता जारी

BPSC Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग 3 जनवरी को हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता हैं.

अंशुल जैन
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p> BPSC </p></div>
i

BPSC

(फोटो: istock)

advertisement

BPSC Result 2023 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कल मंगलवार 3 जनवरी को हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट (BPSC Result 2023) जारी कर सकता है. आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार BPSC Headmaster का रिजल्ट आधिकारिक साइट पर जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा (BPSC Headmaster Recruitment Exam) में शामिल हुए हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपना रिजल्ट (BPSC Result 2023) चेक कर पाएंगे.

हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. BPSC Headmaster भर्ती परीक्षा, 22 दिसंबर 2022 को प्रदेश के 13 जिला मुख्यालयों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई थी. उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपना रिजल्ट (BPSC Result 2023) चेक कर पाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

BPSC Result 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां BPSC Headmaster Recruitment Result 2022 लिखा हो.

  • एक PDF फाइल खुलेगी.

  • अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें.

  • BPSC Result 2023 चेक करें और सेव कर लें.

इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in पर क्लिक कर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बता दें परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए 150 प्रश्नों के लिए थी, जिनमें से 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन के थे. अन्य 75 प्रश्न डी.एल.एड विषयों से थे. परीक्षा OMR शीट पर ली गई थी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, जैसा कि BPSC द्वारा सूचित किया गया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT