Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MHT CET Counselling 2021: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, mahacet.org पर चेक करें

MHT CET Counselling 2021: प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, mahacet.org पर चेक करें

MHT CET Counselling 2021: मेरिट लिस्ट स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा जारी की जाएगी.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Updated:
<div class="paragraphs"><p>MHT CET Counselling 2021</p></div>
i

MHT CET Counselling 2021

(फोटो-http://cetcell.mahacet.org/)

advertisement

MHT CET Counselling 2021: एमएचटी सीईटी 2021 काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आज बुधवार, 24 नवंबर 2021 को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा जारी कर दी गई है.

जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन किया था, वे एमएएचसेट की आधिकारिक साइट mahacet.org पर एमएचटी सीईटी 2021 फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते है.

सीधें इस लिंक पर क्लिक कर भी चेक कर सकते है.

शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 25 नवंबर से 27 नवंबर, 2021 शाम 5 बजे तक फाइनल मेरिट सूची के डेटा में आवश्यक सुधार के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं. किसी भी सुधार के दावे को प्रमाणित करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

MHT CET Counselling 2021: एमएचटी सीईटी 2021 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले MHT CET की आधिकारिक साइट mahacet.org पर जाएं.

  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और डिटेल दर्ज करें.

  • आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

  • सूची की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि MAHACET 28 नवंबर 2021 को CAP राउंड 1 के लिए फाइनल श्रेणी-वार सीटों के साथ अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा.

उम्मीदवारों को सीएपी राउंड 1 के विकल्प फॉर्म की ऑनलाइन जमा और पुष्टि 29 नवंबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 तक अपने खाते में लॉग इन करके व्यक्तिगत रूप से करने की आवश्यकता होगी.

एमएचटी सीईटी 2021 काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट के बारे में अधिक अपडेट के लिए बेवसाइट चेक करते रहें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Nov 2021,01:58 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT