Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MHT CET 2021: रिजल्ट जल्द जारी होगा, ऐसे कर पाएंगे चेक, देखें डिटेल

MHT CET 2021: रिजल्ट जल्द जारी होगा, ऐसे कर पाएंगे चेक, देखें डिटेल

MHT CET 2021: 11 अक्टूबर को एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा के लिए आंसर की जारी की गई थी.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>MHT-CET 2021</p></div>
i

MHT-CET 2021

(फोटो: istock)

advertisement

MHT CET Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कभी भी MHT CET 2021 रिजल्ट घोषित कर सकता है. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने परिणाम घोषित करने के लिए कोई तारीख व समय जारी नहीं किया है, लेकिन आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट 28 अक्टूबर 2021 या उससे पहले घोषित कर दिया जाएगा, इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए छात्र नियमित रुप से बेवसाइट पर विजिट करते रहें.

एमएचटी सीईटी 2021 (MHT CET 2021) परीक्षा दो समूहों में आयोजित की गई थी, पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित), और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान). MHT CET परीक्षा के जरिए उम्मीदवार जो महाराष्ट्र के कॉलेजों में बीई, बीटेक, बीफार्मा या डीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

MHT CET 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.

  • होमपेज पर एमएचटी सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करें.

  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखा जाएगा.

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी अपने पास रख लें.

MHT CET 2021: आंसर की

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 11 अक्टूबर को एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा के लिए आंसर की जारी की थी. उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर 2021 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था.

नोटिस के अनुसार, उपरोक्त परीक्षाओं के लिए उपयोग किए गए प्रश्नों की कुल संख्या 4650 थी जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान विषय शामिल थे. 4650 प्रश्नों में से केवल 15 अद्वितीय प्रश्न आईडी आपत्तियां वैध पाई गई.

इन परिवर्तनों को अंतिम आंसर की में शामिल किया गया और एमएचटी सीईटी 2021 का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया. एमएचटी सीईटी 2021, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT