Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की यहां करें चेक

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की यहां करें चेक

RRB Group D: उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ 19 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p> RRB Group D Answer Key 2022</p></div>
i

RRB Group D Answer Key 2022

(फोटो: iStock)

advertisement

RRB Group D Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की (RRB Group D Answer Key) जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थें वें अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक अलग-अलग फेज में आयोजित की गई थी. उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ 19 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति के हिसाब से 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से किया जा सकता हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप डी परीक्षा के जरिए कुल 1,03,769 पदों को भरा जाना हैं. उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

RRB Group D Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.

  • आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें.

  • आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी.

  • अब इसे डाउनलोड कर लें और सेव करके रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT