Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019SBI Clerk Admit Card 2022: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

SBI Clerk Admit Card 2022: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

SBI Clerk Admit Card: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 25 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>SBI Clerk Admit Card 2022</p></div>
i

SBI Clerk Admit Card 2022

(फोटो- I Stock)

advertisement

SBI Clerk admit card 2022 released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिये है. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना हैं वें एसबीआई के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. एसबीआई क्लर्क 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पासवर्ड व जन्म तिथि दर्ज करना होगा.

जूनियर एसोसिएट (JA) के पद पर भर्ती के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 12, 19 और 20 नवंबर 2022 में आयोजित की जाएगी. एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 25 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. SBI जूनियर एसोसिएट्स के 5486 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा. प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स 2022 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

SBI Clerk Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा.

  • होम पेज "SBI Clerk Prelims Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें.

  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT