Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019SEBI Grade A Officer Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर के 120 पर वैकेंसी, करें आवेदन

SEBI Grade A Officer Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर के 120 पर वैकेंसी, करें आवेदन

SEBI Grade A Officer Recruitment 2022: इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2022 है.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>SEBI Recruitment 2022</p></div>
i

SEBI Recruitment 2022

(फोटो: रॉयटर्स)

advertisement

SEBI Officer Grade A Recruitment 2022: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड-A के पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक साइट sebi.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2022 है. इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 120 पदों को भरा जाएगा. भर्ती जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और ऑफिशियल भाषा स्ट्रीम के लिए ऑफिसर ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पद के लिए होगी.

SEBI Recruitment: महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 जनवरी, 2022

  • आवेदन समाप्त होने की अंतिम तिथि: 24 जनवरी, 2022

  • चरण I ऑनलाइन परीक्षा: 20 फरवरी, 2022

  • चरण II ऑनलाइन परीक्षा: 20 मार्च, 2022

  • द्वितीय चरण का पेपर 2: 3 अप्रैल, 2022

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

SEBI Recruitment: रिक्त पदों का विवरण

  • सामान्य: 80 पद

  • लीगल: 16 पद

  • सूचना प्रौद्योगिकी: 12 पद

  • रिसर्च: 7 पद

  • ऑफिशियल भाषा: 3 पद

SEBI Recruitment: पात्रता मापदंड

उम्मीदवार जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं.

SEBI Recruitment: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के आधार पर होगा- चरण I (ऑन-लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं), चरण II (ऑन-लाइन परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं) और चरण III (साक्षात्कार) होगा.

SEBI Recruitment: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹1000/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए ₹100/- है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT