Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019SBI PO recruitment 2021: SBI में 2056 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, देखें डिटेल

SBI PO recruitment 2021: SBI में 2056 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, देखें डिटेल

SBI PO recruitment 2021: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का परिणाम दिसंबर में घोषित किया जाएगा.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p> SBI PO recruitment 2021</p></div>
i

SBI PO recruitment 2021

(Photo: SBI)

advertisement

SBI PO recruitment 2021: एसबीआई पीओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 25 अक्टूबर से बंद हो जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से किया जा सकता है.

इस साल, SBI कुल 2,056 परिवीक्षाधीन अधिकारियों (PO) की भर्ती करेगा. इन पदों को तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार.

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर के पहले सप्ताह या नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे.

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का परिणाम दिसंबर में घोषित किया जाएगा. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो दिसंबर में आयोजित होगी.

वहीं इंटरव्यू फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगें. एसबीआई पीओ परीक्षा का अंतिम परिणाम फरवरी/मार्च 2022 में घोषित किया जाएगा. इस परीक्षा के संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करते रहें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

SBI PO Recruitment 2021: पदों का विवरण

  • एससी-324

  • एसटी-162

  • ओबीसी-560

  • ईडब्ल्यूएस-200

  • जनरल-810

  • कुल पद-2056

SBI PO 2021: महत्वपूर्ण तारीख

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 4 अक्टूबर, 2021

  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2021 तक

  • आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2021 तक

  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर 2021 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होंगे.

  • भर्ती का पहला चरण या ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित होगी.

  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम दिसंबर 2021 में घोषित किए जाएंगे.

  • मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर 2021 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होंगे.

  • मुख्य परीक्षा का परिणाम जनवरी 2022 में घोषित किया जाएगा.

  • तीसरे फेज के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2022 के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी होंगे.

  • तीसरे फेज के इंटरव्यू फरवरी 2022 में दूसरे व तीसरे सप्ताह में होंगे.

  • फाइनल रिजल्ट फरवरी या मार्च 2022 में जारी होगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT