Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UPSC Admit Card 2021: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

UPSC Admit Card 2021: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

UPSC Main Admit Card: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली है.

क्विंट हिंदी
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p> UPSC civil services main exam 2021</p></div>
i

UPSC civil services main exam 2021

(फोटो- i stock)

advertisement

UPSC Main Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये है. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार सीएसई मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं. वे अपना प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली है.

UPSC CSE Main 2021 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज के 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में 'ई-एडमिट कार्ड सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन, 2021' के लिंक पर क्लिक करें.

  • आपको एक नए पेज पर भेजा जाएगा.

  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.

  • अपना रोल नंबर/पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें.

  • 'सबमिट' पर क्लिक करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसकी जांच कर लें यदि कोई विसंगति हो तो इसकी जानकारी तुरंत यूपीएससी को दे.

उम्मीदवार परीक्षा के प्रत्येक सत्र में प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट (मूल) फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आए. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करें. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT