Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Jobs Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UPSC CSE Prelims 2023: सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स के एडमिट कार्ड जारी हुए, करें चेक

UPSC CSE Prelims 2023: सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स के एडमिट कार्ड जारी हुए, करें चेक

CSE Prelims Exam 2023: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को किया जाएगा.

अंशुल जैन
जॉब्स
Published:
<div class="paragraphs"><p>UPSC CSE Prelims 2023</p></div>
i

UPSC CSE Prelims 2023

(फोटो- i stock)

advertisement

UPSC CSE Prelims Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा (CSE Prelims Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर विजिट कर अपना यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

UPSC CSE Prelims 2023 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • अब होमपेज पर, 'सिविल सेवा प्रीलिम्‍स ई-एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें.

  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

  • अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

UPSC Prelims Exam 2023: गलत आंसर पर कटेगा मार्क्स

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक पेपर 200 नंबर का होगा. इसमें GS 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे. जबकि सीसैट में 80 सवाल पूछे जाएंगे. हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा. अगर आपने गलत जवाब दिया है तो इसके लिए नंबर काट लिए जाएंगे. अगर आपको CSAT में पास होना है तो कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे.

UPSC Prelims 2023: मुख्य परीक्षा कब

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे.

UPSC CSE प्रीलिम्स के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 01 फरवरी से शुरू हुई थी और 21 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई है. इस परीक्षा से संबंधिक किसी भी अन्‍य अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT