Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Khullam khulla  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Socialbaazi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गुरुग्राम के लड़के का वेलेंटाइन फंडा, डेट के बदले दिया आईफोन-7 !

गुरुग्राम के लड़के का वेलेंटाइन फंडा, डेट के बदले दिया आईफोन-7 !

शकुल के पास महज 3 दिन के अंदर 2 हजार से ज्यादा लड़कियों के ऑफर आए

द क्विंट
सोशलबाजी
Updated:
( फोटो : फेसबुक )
i
( फोटो : फेसबुक )
null

advertisement

गुरुग्राम के एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर लड़कियों को डेट पर ले जाने का अनूठा तरीका ढूंढा. शकुल गुप्ता नाम के इस शख्स ने डेटिंग साइट टिंडर पर एक स्टेट्स डाला, जिसमें दिलचस्प डेट ऑफर था.

शकुल ने बिना किसी लड़की को प्रपोज किए, स्टेट्स में लिखा कि

अगर कोई लड़की उसकी वेलेंटाइन बनना पसंद करती है, तो वो उसे होटल ओबेरॉय में डिनर कराएगे, इतना ही नहीं शकुल ने डेट करने वाली लड़की को एक आईफोन 7 देने की भी बात कही थी. साथ ही उसने ये भी लिखा कि उसकी ऑडी कार में लड़की को लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा.

फिर क्या था, शकुल के पास वेलेंटाइन डेट पर जाने के लिए लड़कियों के ऑफर आने शुरू हो गए. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक शकुल ने 11 फरवरी को ये स्टेट्स डाला था महज 3 दिन के अंदर 2 हजार से ज्यादा लड़कियां शकुल के साथ जाने के लिए तैयार हो गईं.

( फोटो : फेसबुक )

शकुल ने शायद इतनी ज्यादा संख्या में लड़कियों के ऑफर्स आने का नहीं सोचा होगा, इसलिए 2 हजार लड़कियों में से शकुल ने 5 लड़कियों को चुना. उसने अपने फेसबुक पेज पर भी उन लड़कियों के साथ फोटो और होटल का 32,438 रुपये का बिल शेयर किया है.

होटल ओबेराय का बिल जो शकुल ने अपने पेज पर शेयर किया था (फोटो : फेसबुक)

आपको बता दें कि शकुल ने अपने फेसबुक फेज पर खुद को 'एंटरप्रिन्योर विद ऑडी A4' बताया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Feb 2017,04:09 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT