Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Khullam khulla  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Socialbaazi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019नाइजीरियन सिंगर के मुंह से सुनिए भोजपुरी हिट ‘लॉलीपॉप लागे लू’

नाइजीरियन सिंगर के मुंह से सुनिए भोजपुरी हिट ‘लॉलीपॉप लागे लू’

नाइजीरिया के एक लड़के का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

द क्विंट
सोशलबाजी
Updated:
नाइजीरिया के सिंगर का भोजपुरी गाना हुआ वायरल
i
नाइजीरिया के सिंगर का भोजपुरी गाना हुआ वायरल
(फोटो: फेसबुक)

advertisement

नाइजीरिया के एक सिंगर का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी में गाना गा रहा है. सैमुएल नाम का ये युवक भोजपुरी हिट गाना 'लगावेलू तू लिपिस्टिक' गा रहा है. सैमुअल का ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है और वो इसे शेयर भी कर रहे हैं.

सैमुएल ने कॉलेज के एक फेस्टिवल में ये गाना सुना था और वो इससे इतना प्रभावित हुआ कि खुद इस गाने को सीखने का फैसला किया.

सैमुएल ने इस गाने को अपनी आवाज में गाया और इसे यूट्यूब पर पोस्ट किया. वैसे सैमुएल हिंदी गानों के भी शौकीन हैं, उन्होंने कई दूसरे गाने भी गाए हैं.

'लगावेलू तू लिपिस्टिक' का ओरिजनल गाना पवन सिंह ने गाया था, जो काफी हिट हुआ था. खबरों के मुताबिक सैमुएल ने पवन सिंह के नाम का सिंह अपने नाम के साथ जोड़ लिया और अपना नाम सैमुएल सिंह रख दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 06 Jul 2017,11:13 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT