Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Khullam khulla  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Socialbaazi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Twitter Outage: दुनियाभर में ढप हुई ट्विटर की सेवाएं, यूजर्स परेशान

Twitter Outage: दुनियाभर में ढप हुई ट्विटर की सेवाएं, यूजर्स परेशान

Twitter Outage: आउटेज का कारण क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

क्विंट हिंदी
सोशलबाजी
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Twitter Outage: दुनियाभर में ढप्प हुई ट्विटर की सेवाएं, यूजर्स परेशान</p></div>
i

Twitter Outage: दुनियाभर में ढप्प हुई ट्विटर की सेवाएं, यूजर्स परेशान

null

advertisement

सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट और ऐप ट्विटर (Twitter outage) सालों बाद आउटेज यानी बंद या ठीक से काम नहीं करने की स्तिथि में है. ट्विटर वेब और मोबाइल पर दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए पूरी तरह से अनुपलब्ध है. Downdetector.co.uk - जो साइट की खराबी को ट्रैक करता है, इसके मुताबिक, यह सेवा ब्रिटेन के समयानुसार दोपहर 12:55 बजे अनुपलब्ध हो गई. ऐसा महसूस होता है कि साइट विश्व स्तर पर विफल हो गई है, यूके, यूएस और यूरोप में आउटेज की सूचना दी गई है.

डाउनडेटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में ट्विटर के इशू की रिपोर्ट करने वाले लोगों की 27,000 से अधिक घटनाएं दर्ज हुईं. आउटेज का कारण क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है.

गार्डियन में छपी खबर के मुताबिक ट्विटर ने कमेंट्स के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है. साइट के अपने स्टेटस डैशबोर्ड पर, सोशल नेटवर्क और सभी संबंधित सेवाओं को गलत तरीके से "ऑपरेशनल" के रूप में चिह्नित किया जा रहा है.

(अधिक जानकारी आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Jul 2022,06:42 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT