Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Khullam khulla  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Socialbaazi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019IPL: मुंबई की जीत पर युवराज-रणवीर की मस्ती, बटलर का सांवरिया डांस

IPL: मुंबई की जीत पर युवराज-रणवीर की मस्ती, बटलर का सांवरिया डांस

आईपीएल 2017 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया

द क्विंट
सोशलबाजी
Published:
 (फोटोः Instagram/द क्विंट)
i
(फोटोः Instagram/द क्विंट)
null

advertisement

आईपीएल सीजन-10 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया. हैदराबाद में रविवार को हुए इस मैच में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.

मैच में आखिरी गेंद पर जीत-हार का निर्णय हुआ. आईपीएल 2017 फाइनल में मुंबई ने छोटा स्कोर बनाया था, लेकिन मुंबई के बॉलर्स ने शानदार बॉलिंग की और इस मैच को जीत लिया.

जोस बटलर का 'सांवरिया' स्टाइल

जोस बटलर मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए वो बीच आईपीएल से अपने वतन इंग्लैंड लौट गए. मुंबई की टीम ने जैसी ही जीत हासिल की, बटलर खुशी से डांस करने लगे. डांस करते वक्त उनका तौलिया नीचे गिर गया.

युवराज सिंह भी इस रोमांचक मुकाबले में जश्न मनाने से खुद को नहीं रोक सके. युवराज ने आखिरी गेंद पर बने रन का वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया.

वी आर चैंपियन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे मुंबई की जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT