Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Bank Holidays May 2022: मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays May 2022: मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays May 2022: RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार मई के पहले सप्ताह में 4 दिन की छुट्टियां हैं.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Bank Holidays&nbsp; &nbsp;</p></div>
i

Bank Holidays   

(फोटो- PTI)

advertisement

Bank Holidays May 2022: मई माह में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले है, इसकी सूचना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले ही अपने कैलेंडर में जारी कर चुका है. RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार मई के पहले सप्ताह में 4 दिन की छुट्टियां हैं. मई दिवस के अवसर पर 1 मई को देशभर के बैंक बंद रहेंगे, इस दिन रविवार होने के साथ महाराष्ट्र दिवस भी है. 2 मई को कई राज्यों में परशुराम जयंती की छुट्टी रहेगी, 3 और 4 मई को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) की छुट्टी होगी. ईद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है.

ऐसे में यदि आपका भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है तो तत्काल निपटा लें क्योंकि चार दिन अवकाश होने पर आपका काम बीच में लटक सकता है. हालांकि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती है, जिसका उपयोग ग्राहक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Bank Holidays May 2022: मई माह में छुट्टी की पूरी लिस्ट

  • 1 मई 2022: मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस देशभर में बैंक बंद, रविवार अवकाश रहेगा

  • 2 मई 2022: महर्षि परशुराम जयंती, कई राज्यों में छुट्टी

  • 3 मई 2022: ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)

  • 4 मई 2022: ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)

  • 9 मई 2022: गुरु रवींद्रनाथ जयंती, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा

  • 16 मई 2022: बुद्ध पूर्णिमा

  • 24 मई 2022: काजी नजरूल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)

May weekly holidays: मई 2022 में वीकेंड बैंक अवकाश

  • 1 मई 2022 : रविवार

  • 8 मई 2022 : रविवार

  • 14 मई 2022: दूसरा शनिवार

  • 15 मई 2022 : रविवार

  • 22 मई 2022 : रविवार

  • 28 मई 2022: चौथा शनिवार

  • 29 मई 2022 : रविवार

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT