Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, जानें सूतक काल व अन्य डिटेल

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, जानें सूतक काल व अन्य डिटेल

Surya Grahan 2023: यह ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

अंशुल जैन
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Surya  Grahan  2023</p></div>
i

Surya Grahan 2023

(फोटो: iStock)

advertisement

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगने जा रहा है. मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं. ऐसे में हम आपकों ग्रहण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताते हैं.

First Solar Eclipse Of 2023: सूर्य ग्रहण का समय

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल के दिन है. यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर लगेगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. सूतक काल की बात करें तो इस ग्रहण में सूतक काल (Sutak Kaal) मान्य नहीं रहेगा क्योंकि इस सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकता. यह ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

साल 2023 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. चंद्र ग्रहण की बात करें तो इस साल पहला चंद्र ग्रहण 5 मई रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजे तक रहेगा.

इस चंद्र ग्रहण को हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप अफ्रीका और प्रशांत महासागर से देखा जा सकता है. इसके अलावा, भारत से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर के दिन लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का आखिरी ग्रहण होगा. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अमेरिका और अफ्रीका से देखा जा सकता है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT