Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Earth Day 2022: Google ने जलवायु परिवर्तन पर बनाया खास Doodle, शेयर की तस्वीरें

Earth Day 2022: Google ने जलवायु परिवर्तन पर बनाया खास Doodle, शेयर की तस्वीरें

Earth Day 2022: आज के डूडल में यह दिखाया गया कि जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Google Doodle on Earth Day 2022</p></div>
i

Google Doodle on Earth Day 2022

(फोटो-गूगल)

advertisement

World Earth Day 2022 Google Doodle: गूगल अक्सर किसी खास मौके पर डूडल के जरिए मैसेज देकर लोगो को जागरुक रहा है. इसी कढ़ी में आज विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाकर यह बताने की कोशिश की है कि पृथ्वी का रूप कैसे बदल रहा है. आज के डूडल में गूगल ने कुछ तस्वीरें दिखाई है. जिसमें यह दिखाया गया कि जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है. एनीमेशन में अलग-अलग सालों का चित्रण किया गया है.

Google अर्थ टाइमलैप्स और अन्य स्रोतों से रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी का उपयोग करते हुए, डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाता है.

एनीमेशन में चार तस्वीरे है जिसमें तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, सेर्मर्सूक ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट की हैं. ये एनिमेशन हर घंटे के बाद बदल जाएंगे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Earth Day 2022: पहली बार कब मनाया गया अर्थ डे

बता दें कि साल 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2022) मनाया गया था. पर्यावरण की रक्षा के लिए जुलियन कोनिग द्वारा साल 1969 में इस आंदोलन को अर्थ डे ( World Earth Day 2022 theme) का नाम दिया गया और 22 अप्रैल को ये दिन मनाया जाने लगा.

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है. यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि हरा-भरा भविष्य एक समृद्ध भविष्य है. पिछले साल 2021 में 'Restore Our Earth' की थीम पर 51वां अर्थ डे मनाया गया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Apr 2022,08:23 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT