Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Guru Purnima 2021 Date and Time: आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व

Guru Purnima 2021 Date and Time: आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व

Guru Purnima 2021: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा व व्रत किया जााता हैं.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Guru Purnima 2021 Date and Time.</p></div>
i

Guru Purnima 2021 Date and Time.

(फोटो:iStock)

advertisement

Guru Purnima 2021 Date and Time: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हस साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाती हैं. इस साल आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई शनिवार के दिन मनाई जाएगी. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा व व्रत किया जााता हैं.

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा 23 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी, जो कि 24 जुलाई की सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी.

आषाढ़ पूर्णिमा 2021 महत्व

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन महाभारत के सबसे महान ऋषि व लेखक महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास, जिन्हें वेद व्यास के नाम से जाना जाता है उनका जन्म हुआ था. इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. जबकि बौद्ध परीक्षण के अनुसार आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध ने लगभग 2500 वर्ष पूर्व सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आषाढ़ पूर्णिमा पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें

  • एक दिन का उपवास रखने का संकल्प लें

  • फूल, अगरबत्ती और तिलक लगाकर भगवान विष्णु की पूजा करें

  • मंत्रों का जाप करें और सत्यनारायण कथा सुनें

  • भगवान विष्णु को प्रसाद चढ़ाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

  • गोपाधाम व्रत करने वालों को गायों की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भक्तों को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए और दान में गेहूं, चावल आदि बांटना चाहिए. इस दिन दान करना शुभ माना जाता है साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे देवी लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों को धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 22 Jul 2021,04:02 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT