Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Happy Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस Top 20 Quotes, Messages और Wishes

Happy Republic Day 2023: 74वां गणतंत्र दिवस Top 20 Quotes, Messages और Wishes

Republic Day 2023: इस खास दिन लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भेजते हैं.

अंशुल जैन
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Happy Republic Day 2023.</p></div>
i

Happy Republic Day 2023.

(फोटो- i stock)

advertisement

Happy Republic Day 2023 Wishes: भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा हैं, जिसे हम रिपब्लिक डे के नाम से जानते हैं. 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था और इस उपलक्ष में इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है. इस पर्व को सभी धर्म, जाति, पंथ और संप्रदाय के लोग बिनी किसी भेदभाव के एक साथ मनाते हैं. सविधान तैयार करने का एकमात्र लक्ष्य यह था कि भारत एक संप्रभु, लोकतंत्रात्मक और धर्म निरपेक्ष गणराज्य बना रहे.

इस खास दिन लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भेजते हैं. ऐसे में हम आपके लिए देशभक्ति के मैसेज, कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें शेयर कर आप इस दिन की बधाई दें सकते हैं.

Happy Republic Day 2023: Top 20 Wishes, Messages and Quotes to share with your family and friends

1. ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा

ये शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा

पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए

कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…

Happy Republic Day 2023

2. ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है,

अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,

मेरी जान तिंरगा है!!

3. ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरों धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,

बस जियों वतन के नाम पर

Happy Republic Day 2023

4. फिर से खुद को जगाते हैं

अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं

याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी

जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं

Happy Republic Day 2023

5.मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है,

यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है

इसकी जितनी तारीफ करें कम है

क्योंकि यह हमारा हिंदुस्तान है.

Happy Republic Day 2023

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

6. फिर से खुद को जगाते हैं

अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं

याद करें उन शूरवीरों की क़ुरबानी

जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं

Happy Republic Day 2023

7. देशभक्तों से ही देश की शान है

देशभक्तों से ही देश का मान है

हम उस देश के फूल हैं यारों

जिस देश का नाम हिंदुस्तान है!

Happy Republic Day 2023

8. वतन की सर-ज़मीं से इश्क़ ओ उल्फ़त हम भी रखते हैं

खटकती जो रहे दिल में वो हसरत हम भी रखते हैं

Happy Republic Day 2023

9. देशभक्तों से ही देश की शान है

देशभक्तों से ही देश का मान है

हम उस देश के फूल हैं यारों

जिस देश का नाम हिंदुस्तान है

Happy Republic Day 2023

10. वीरों के बलिदान की कहानी हैं ये

मां के कुर्बान लालों की निशानी हैं ये

यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना

देश है कीमती

उसे धर्म के नाम पर नीलाम ना करना!!

Happy Republic Day 2023

11. मेरे देश का मान हमेशा बनाये रखूँगा

दिल तो क्या जान भी इस पर न्योछावर करूँगा

अगर मिले मौका देश के काम आने का

तो बिना कफन के ही देश के लिए सो जाऊंगा!!

12. ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है

ना बड़ा-सा नाम मेरा है, मुझे तो एक छोटी-सी बात का गौरव है

मै “हिन्दुस्तान” का हूं और “हिन्दुस्तान” मेरा है!!

13.वतन हमारा ऐसा कोई ना छोड पाये

रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाये

दिल एक है जान एक है हमारी

हिन्दुस्तान हमारा है यह शान हैं हमारी!!

14.हम हाथ मिलाना भी जानते है

और हाथ उखाड़ना भी

हम गांधी जी को भी पूजते है

और चंद्रशेखर आज़ाद को भी!!

15.भारत की पहचान हो तुम,

जम्मू की जान हो तुम,

सरहद का अरमान हो तुम,

दिल्ली का दिल हो तुम,

और भारत का नाम हो तुम

16. देशभक्तों के बलिदान से

स्वतन्त्र हुए हैं हम

कोई पूछे कौन हो तो

गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम

17. सीमा पर लोग मरते हैं

वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं

मेरी बदकिस्मती हैं ये

हम आम जिन्दगी जिए चले जाते हैं

18. दिल के तार जुड़ गए हैं उससे

बेवफाई ना होगी मुझसे

उसकी भक्ति में ही सुकून हैं

ऐ भारत माँ क्या तूझे मेरा मस्तक कुबूल हैं

19. आओ झुक कर सलाम करें उनको

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है

खुशनसीब होता है वो खून

जो देश के काम आता है

20. खूबसूरती ऐसी हैं मेरे वतन की

शान हैं दिल में तिरंगे की

जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया

भारत माँ का दुलार ही जीवन बन गया

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT