Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Holi 2021: कोरोना के बीच ऐसे मनाएं होली, इन बातों का रखें ध्यान

Holi 2021: कोरोना के बीच ऐसे मनाएं होली, इन बातों का रखें ध्यान

Holi 2021: ज़ुखाम या हल्के बुखार के लक्षण होने पर होली खेलने से बचना चाहिए.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Updated:
Holi 2021: कोरोना के बीच ऐसे मनाएं होली, इन बातों का रखें ध्यान
i
Holi 2021: कोरोना के बीच ऐसे मनाएं होली, इन बातों का रखें ध्यान
(फोटो- i stock)

advertisement

Holi 2021: होली भारत में मनाए जाने वालें प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को होली मनाई जाएगी. होलिका दहन पर लोग होली पूजा के साथ ही एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर इस त्योहार की बधाई देते हैं.

वहीं होली से पहले एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच होली का त्योहार भी आ गया है. ऐसे में हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिससे खुद को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Holi 2021: होली खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • ज़ुखाम या हल्के बुखार के लक्षण होने पर होली खेलने से बचना चाहिए.
  • होली के रंगों और पानी को ज्यादा देर तक अपने शरीर पर न रहने दें.
  • अगर आपको रंगों से एलर्जी है तो होली न खेलें.
  • मिट्टी जैसी चीजों से होली न खेलें.
  • होली खेलने के लिए बाजार से केमिकल्स युक्त कलर खरीदने से बचे.
  • छोटे बच्चों को पानी वाली होली खोलने से दूर रखें.
  • होली खेलने के लिए भीड़ वाली जगहों पर न जाएं.
  • होली खेलने के लिए बाहर से आने वालें लोगों को सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहें.
  • होली घर में खेलें या बाहर मास्क जरूर पहने.
  • होली पर बाहर की मिठाइयों के बजाए घर में बनी मिठाई खाए.

Holika Dahan Muhurat 2021: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन तिथि- 28 मार्च (रविवार)
  • होलिका दहन शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 56 मिनट तक

Holika Dahan Muhurat 2021: पूर्णिमा तिथि

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 28 मार्च 2021 को सुबह 03:28 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को रात 12:16 बजे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 27 Mar 2021,10:31 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT