Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Indian Navy Day Wishes 2023: भारतीय जल सेना का इतिहास, इन मैसेज, कोट्स से दें नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Indian Navy Day Wishes 2023: भारतीय जल सेना का इतिहास, इन मैसेज, कोट्स से दें नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Happy Indian Navy Day Wishes 2023: इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज और ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे. इस खास दिन लोग एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स के जरिए बधाई देते हैं.

अंशुल जैन
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Happy Indian Navy Day 2023 Wishes and quotes.</p></div>
i

Happy Indian Navy Day 2023 Wishes and quotes.

(फोटो- i stock)

advertisement

Indian Navy Day 2023: नौसेना दिवस (Indian Navy Day) हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए सिर्फ एक सालगिरह की तरह ही नहीं, बल्कि सन 1971 में जब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी थी. उस युद्ध के दौरान 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला कर उसे तबाह कर दिया था, नौसेना की इस उपलब्धि के लिए इस दिन को याद किया जाता है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय नौसेना की इसी जीत की खुशी में नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाले एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था. इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज और ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे. इस खास दिन लोग एक-दूसरे को मैसेज, कोट्स के जरिए बधाई देते हैं.

भारतीय नौसेना का इतिहास| Indian Navy Day History

भारतीय नौसेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है. इसकी स्थापना 1621 में हुई थी. ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए East India Company's Marine के रूप में नौसेना का गठन किया था. बाद में इसे रॉयल इंडियन नेवी नाम दिया गया. भारत की आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन फिर से किया गया और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Happy Indian Navy Day 2023 Wishes, Quotes, Status, Messages in Hindi

1. जल से लेकर थल और नभ तक,

देश का मान बढ़ाने वाले वीर,

नौसैनिकों को हमारा नमन...

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

2. ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरो धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,

बस जियो वतन के नाम पर...

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

3. भारतीय नौसेना हमेशा हमें,

उन सभी जांबाजों की याद दिलाता है,

जो हमारी सुरक्षा के लिए,

हर दम मजबूती से खड़े रहते हैं.

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

4. जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,

एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं.

सेना है तो हम हैं...

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मात्रभूमि की शान का है,

हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिंदुस्तान के मान का है.

6. आज सलाम है उन वीरों को,

जिनके कारण ये दिन आता है,

वो मां खुशनसीब होती है,

जिनके बच्चो का बलिदान,

देश के काम आता है…

7. जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,

हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

8. न झुकने दिया तिरंगे को,

न युद्ध कभी ये हारे हैं

भारत माता तेरे वीरों ने

दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

9. जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,

एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं,

सेना है तो हम हैं

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT