Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण कल, जानें कहां-कहां दिखेगा सही समय व सूतक काल

Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण कल, जानें कहां-कहां दिखेगा सही समय व सूतक काल

Lunar Eclipse: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था, यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Chandra Grahan 2022</p></div>
i

Chandra Grahan 2022

(फोटो- i stock)

advertisement

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगने जा रहा हैं जो कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था, यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस ग्रहण को भारत के पूर्वी भाग पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी में देखा जा सकेगा. वहीं भारत के बाहर की बात करें तो इसे पूर्वी युरोप, उत्तरी युरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकता है.

Chandra Grahan 2022: कब दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण भारत में 08 नवंबर, मंगलवार को शाम 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा, और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी लगेगा. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में भी मान्य होगा. सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रमुख शहरों में ग्रहण का समय

  • दिल्ली- चंद्र ग्रहण दिल्ली में शाम 05:28 बजे देखा जा सकेगा.

  • मुंबई- चंद्र ग्रहण मुंबई में शाम 06:01 बजे देखा जा सकेगा.

  • कोलकाता- कोलकाता में शाम 04:55 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है.

  • चेन्नई- चेन्नई में ग्रहण शाम 05:42 बजे देखा जा सकेगा.

  • बेंगलुरु- चंद्र ग्रहण बेंगलुरू में शाम 05:57 बजे देखा जा सकेगा.

  • पटना- पटना में पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 05:06 बजे दिखाई देगा.

  • नोएडा- नोएडा में शाम 05:30 बजे दिखाई देगा.

Chandra Grahan 2022: ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए.

  • सूतक काल के दौरान जितना संभव हो घर पर ही रहें.

  • विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं जाना चाहिए.

  • चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए.

  • ग्रहण लगने से पहले और ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करना चाहिए.

  • ग्रहण के सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए.

  • ग्रहण के दौरान भगवान को स्पर्श नहीं किया जाता है, घर में पूजा मंदिर है तो उसे ग्रहण लगने से ठीक पहले कपड़े से ढक देना चाहिए.

  • अगर ग्रहण से पहले घर में बनाया हुआ खाना बच जाए तो उसे ग्रहण की समाप्ति पर नहीं खाना चाहिए.

  • ग्रहण की समाप्ति के बाद नया भोजन पकाना चाहिए.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT