Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ramadan 2022 Date in India: रमजान कब हो रहे शुरू, जानें कब मनेगी ईद ?

Ramadan 2022 Date in India: रमजान कब हो रहे शुरू, जानें कब मनेगी ईद ?

Ramazan 2022: इस एक महीने में रोजे के दौरान सभी तय वक्त पर सुबह को सहरी और शाम को इफ्तार करते हैं.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Ramadan 2022</p></div>
i

Ramadan 2022

(फोटो: iStock)

advertisement

Ramadan 2022 Date: मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक रमजान का महीना 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है. रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा रखा जाता हैं इस दौरान मुसलमान सूर्य निकलने के बाद और सूर्य अस्त होने से पहले अन्न ग्रहण नहीं करते है. इसके अलावा पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता और अपनी बातों से किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते है.

इस एक महीने में रोजे के दौरान सभी तय वक्त पर सुबह को सहरी और शाम को इफ्तार करते हैं. रोजे में सहरी और इफ्तार दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं. सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी का समय होता है. इस दौरान लोग खाते-पीते हैं. इसके बाद सुबह फज्र की अजान के साथ रोजा शुरू होता है और सूरज ढलने के बाद मगरिब की अजान होने पर रोजा खोला जाता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Ramadan 2022 कब से शुरू

रमजान की शुरूआत चांद के दिखने के बाद होती है. इस साल रमजान की शुरूआत 2 अप्रैल से हो रही है, जो 2 मई तक चलेंगे. रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार को ईद या ईद-उल-फितर भी कहा जाता है. इस साल ईद 2 मई को मनाई जाएगी. हालांकि, ईद की तारीख चांद दिखने की तारीख पर निर्भर करती है.

रमजान में तीन अशरे क्या

रमजान के महीने में 3 अशरे होते हैं. पहला अशरा रहमत का होता है, दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है.

ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने को लेकर पैगंबर मोहम्मद साहब ने कहा था कि रमजान की शुरुआत में रहमत है, बीच में मगफिरत यानी माफी है और इसके अंत में जहन्नम की आग से बचाव है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT