Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Rang Panchami 2023: रंग पंचमी कब है, जानें महत्व व पूजन विधि

Rang Panchami 2023: रंग पंचमी कब है, जानें महत्व व पूजन विधि

Rang Panchami 2023: रंग पंचमी को विशेष रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मनाया जाता है.

अंशुल जैन
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Rang Panchami 2023</p></div>
i

Rang Panchami 2023

(फोटो- I Stock)

advertisement

Rang Panchami 2023: फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन के बाद, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है जिसे रंग पंचमी कहा जाता हैं, यह त्योहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है, जो इस साल 12 मार्च रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन लोग रंग एवं गुलाल एक दूसरे को लगाते हैं. मान्यता है ऐसा करने से अपने आसपास सकारात्मकता का संचार होता है. रंग पंचमी को विशेष रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मनाया जाता है.

Rang Panchami 2023: पंचमी तिथि प्रारंभ व समाप्त

  • रंग पंचमी रविवार, 12 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी.

  • पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - 11 मार्च, 2023 को 10:05 पी एम बजे से

  • पञ्चमी तिथि समाप्त - 12 मार्च, 2023 को 10:01 पी एम बजे तक

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रंग पंचमी का धार्मिक महत्व

रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं की रंगों के माध्यम से पूजा-आराधना के लिए जाना जाता है. इस दिन लोग अपने आराध्य का ध्यान करते हुए विशेष रूप से आसमान की ओर अबीर और गुलाल फेंकते हैं. लोगों को मान्यता है कि ऐसा करने से उनके आराध्य देवी-देवता प्रसन्न होकर उनका जीवन खुशियों से भर देते हैं.

रंग पंचमी पूजन विधि

  • रंग पंचमी के दिन पूजा करने के लिए राधा कृष्ण की तस्वीर चौकी पर रखें.

  • चौकी पर तांबे का कलश पानी भरकर रखें और फिर रोली, चंदन, अक्षत, गुलाब के पुष्प, खीर, पंचामृत, गुड़ चना आदि का भोग लगाएं.

  • इसके बाद भगवान को गुलाल अर्पित करें.

  • पूजन के बाद आरती करें और क्षमा याचना करते हुए दुख-संकट दूर करने की प्रार्थना करें.

  • कलश में रखें जल से घर में छिड़काव करें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT