Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Children’s Day 2022: जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर क्यों मनाया जाता बाल दिवस

Children’s Day 2022: जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर क्यों मनाया जाता बाल दिवस

Children’s Day 2022: संयुक्त राष्ट्र ने साल 1954 में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Children’s Day 2022</p></div>
i

Children’s Day 2022

(फोटो-Istock)

advertisement

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में हुआ था, उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था, बच्चे भी नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे इसलिए यें खास दिन बच्चों को समर्पित होता है. बाल दिवस के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा इस दिन स्कूलों में क्विज, भाषण, निबंध, वाद-विवाद समेत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता हैं.

इस दिन बच्चों को उनके अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा पर बात की जाती है. चाचा नेहरू ने कहा था आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा. देश के विकास में बच्चे की भागीदारी अहम होती है, ऐसे में बच्चे का विकास जरूरी है. अगर बच्चों को सही रास्ता नहीं दिखाया जाएगा, तो उस देश का भविष्य अंधकार में जा सकता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

भारत में बाल दिवस मनाने की शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र ने साल 1954 में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी. वहीं भारत में बच्चों के प्रति पंडित नेहरु के स्नेह को देखते हुए 1964 में उनके निधन के बाद 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया, तभी से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाने लगा.

बाल दिवस का इतिहास

बाल दिवस साल 1925 से मनाया जाने लगा था, लेकिन यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी. विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों पर बाल दिवस मनाया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT