Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lifestyle Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World red cross day 2020: वर्ल्ड रेड क्रास डे, जानें इसका इतिहास 

World red cross day 2020: वर्ल्ड रेड क्रास डे, जानें इसका इतिहास 

साल 1901 में हेनरी डिनैंट को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला था.

क्विंट हिंदी
लाइफस्टाइल
Published:
World red cross day 2020 
i
World red cross day 2020 
null

advertisement

हर साल 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रास डे मनाया जाता है. यही वह दिन है जब इसके संस्थापक या जनक जॉन हेनरी डिनैंट का जन्म 1828 में हुआ था. उनके जन्मदिन यानी 8 मई को ही विश्व रेडक्रॉस दिवस के तौर पर मनाया जाता है. साल 1901 में हेनरी डिनैंट को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला था.

रेड क्रास एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है. इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा में है. इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रास और कई नेशनल सोसायटी इसका संचालन करती है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रेड क्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य युद्ध या विपदा के समय होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत दिलाना है. यह प्राथमिक सहायता, आपातकाल में मदद, हेल्थ और समाज सेवा, शर्णार्थी की सेवा करने में मदद करता है. इसके अलावा यह संस्था ब्लड बैंक से लेकर विभिन्न तरह की स्वास्थ्य और समाजसेवाओं में अपनी भूमिका निभाता है.

दुनिया भर के लगभग 210 देश इस संस्था से जुड़े हुए हैं. रेड क्रास सोसायटी के 7 प्रमुख सिद्धांत हैं. निष्पक्षता, मानवता, स्वतंत्रता, तटस्थता, एकता, स्वैच्छिक, सार्वभौमिकता.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT