मेंबर्स के लिए
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019My report  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रिय जवान, हमारी सुरक्षा आपके त्याग पर निर्भर है,आपको सलाम:वोहरा

प्रिय जवान, हमारी सुरक्षा आपके त्याग पर निर्भर है,आपको सलाम:वोहरा

अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?

बीएस वोहरा
My रिपोर्ट
Updated:
अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?
i
अगर आपको सैनिक को संदेश भेजने का मौका मिले, तो आप उनसे क्या कहेंगे?
फोटो: क्विंट हिंदी 

advertisement

वो सिपाही जो देश की सीमाओं पर दुश्मन से डटकर लोहा लेते हैं. कभी दुर्गम पहाड़ों में, तो कभी बर्फीले तूफानों में, कभी हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी में, तो कभी तपते रेगिस्तानों में, कभी मौत की घाटियों में, तो कभी दुश्मन के इलाके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले, देश के महान सपूतों को मेरा सलाम.

नमन उन सिपाहियों को जो बर्फीले तूफानों मे डटकर खड़े होते हुए, खुद तो जम जाते हैं, लेकिन दुश्मन को पैर जमाने का मौका नहीं देते. नमन उन वीरों को जो दुश्मन की गोलियों को अपने सीने पर झेल, खुद तो गिर जाते हैं, लेकिन तिरंगे को नीचे नहीं गिरने देते.

नमन उन सभी सेनानियों को जिन्होंने इस देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी. नमन गुरु गोबिंद सिंह जी को जिन्होंने देश और धर्म की खातिर अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया. नमन झांसी की रानी, तात्या टोपे, भगत सिंह, आजाद, और सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों को, जो देश की खातिर मौत को गले लगा गए.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
फोटो: क्विंट हिंदी

आज उन सबकी कुर्बानियों की वजह से हम लोग अपने घरों मे चैन से बैठे हैं वरना शायद आज भी हम गुलामी की जंजीरों मे जकड़े हुए होते. सरकारों से हमारी यही दरख्वास्त है कि ऐसे महान सपूतों को, देश की सीमाओं पर भी हर जरूरी सहूलियत मिलनी चाहिए. और हम लोगों को भी इनके परिवारों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.

वन्दे मातरम्.

B S Vohra

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

अनलॉक करने के लिए मेंबर बनें
  • साइट पर सभी पेड कंटेंट का एक्सेस
  • क्विंट पर बिना ऐड के सबकुछ पढ़ें
  • स्पेशल प्रोजेक्ट का सबसे पहला प्रीव्यू
आगे बढ़ें

Published: 16 Jan 2019,03:19 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT