Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019लॉकडाउन में मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन में मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

भाषा
न्यूज
Published:
बेंगलुरु में लॉकडाउन में मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
i
बेंगलुरु में लॉकडाउन में मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक फोटोः IANS)

advertisement

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करके मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वह दो और व्यक्तियों को ढूंढ रही है, जो मंगलवार को नमाज में शामिल हुए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने टी बोम्मनहल्ली मस्जिद से मंगलवार शाम को 14 लोगों को गिरफ्तार किया।’’

अधिकारी ने बताया कि 16 लोग नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे, लेकिन इसकी सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची, तब उनमें से दो भाग निकले।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तहत धार्मिक जमावड़ा निषिद्ध है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT