Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बिहार: भूमि विवाद में खूनी झड़प, 5 लोगों की हत्या

बिहार: भूमि विवाद में खूनी झड़प, 5 लोगों की हत्या

बिहार: भूमि विवाद में 5 लोगों की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

बिहारशरीफ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुए खूनी झड़प में पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि छबीलापुर के लोदीपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पांच लोगों की मौत मामले में मृतक के परिजन के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में 16 लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच एक बडे भूभाग को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पटीदारों के बीच लंबे समय से एक बडे भूभाग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार को एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे।

दोनों पक्षों में पहले कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ गया। इसके बाद हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान लोदीपुर निवासी यदु यादव (60), उनके पुत्र पिंटु यादव (30) और मधेश यादव (25) तथा धीरेन्द्र यादव (50) और शिवल यादव (40) के रूप में की गई है। इस घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

--आईएएनएस

एमएनपी/आरजेएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT